बेगूसराय मासूम मिट्ठी हत्याकांड के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

DNB Bharat

वत्स सेवा समिति के तत्वाधान में नयानगर दुलारपुर से ताजपुर तक निकली गई कैंडल मार्च में मासूम बच्ची की निर्मम हत्याकांड से आक्रोशित सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे।

डीएनबी भारत डेस्क 

वत्स सेवा समिति के तत्वाधान में मीट्ठी हत्याकांड के विरोध में नयानगर दुलारपुर से ताजपुर तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने निकला कैंडल मार्च। लोगों ने बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत चमथा छोटखुट गांव में हुए मासूम मीट्ठी का दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया। उनके हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां थी और चेहरों पर आंखों में श्रद्धांजलि के आंसू और चेहरे पर आक्रोश।

- Sponsored Ads-

बीते दिनों बछवाड़ा प्रखंड के चमथा छोटखुट गांव में दिन में हुई मासूम की निर्मम हत्या की घटना के प्रतिवाद में यह कैंडल मार्च निकाला गया था। जनता ने अपनी भावनाओं और आक्रोश को व्यक्त करने के लिए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सहारा लिया। जनता ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से तत्परता और निष्पक्षता से जांच कर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की। ताकि फिर इस तरह की घटना का दोहरापन न हो। उपस्थित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, युवा, छात्र छात्राओं ने यह भी सुनिश्चित किया कि वे पीड़ित परिवार के साथ न्याय मिलने तक हरदम पर साथ हैं।

इस कैंडल मार्च का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों और समाज में सुरक्षा और समानता का माहौल बनाया जाए। यह मार्च समाज में न्याय और शांति की ओर अग्रसर होने की सार्वजनिक मांग को दर्शाता है। मार्च में शामिल पिंकी देवी ने कहा क्षेत्र में हो रही लगातार इस प्रकार की घटनाएं चिन्ता का विषय है।

मौके पर भूमिहार चंदन कुमार, वत्स सेवा समिति सचिव रजनीश कुमार, भीम कुमार, हरिवंश कुमार (हरहर), चंदन कुमार, पिंकी देवी, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, राजा कुमार, प्रशांत कुमार (विक्की), उत्तम कुनार, अतुल रोहित, कुंदन कुमार, चिक्कू कुमार, गौतम कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article