पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज मतदान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के 12 पैक्स में 29 नवंबर को होने वाले मतदान की सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई। शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार की देर शाम तक सभी मतदान कर्मी बॉक्स सहित अन्य सामग्री लेकर संबंधित बूथ पर पहुंचे। 12 पैक्स के लिए 32 बूथ बनाए गए हैं।

- Sponsored Ads-

गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बाइट भवन में कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। पैक्स चुनाव को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई। बीडीओ सह निर्वाची अधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि प्रखंड को 4 सेक्टर में बांटा गया है। सभी में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान भयमुक्त और शांतिपूर्ण कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध है। प्रखंड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article