भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 01 पिस्टल एवं 03 मोबाइल के साथ 03 अपराधी गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मेहदौली पंचायत के पीपरा समसा मुख्य पथ भरडीहा गांव के समीप पुलिस ने की गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

अपराध नियंत्रण कच लेकर एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार संध्या गश्ती के दौरान तीन अपराधी को हथियार से साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र अंतर्गत मेहदौली पंचायत के भरडीहा गांव के पीपरा -समसा पथ पर संध्या गश्ती के दौरान तीन युवकों को 01 पिस्टल व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार महतो के पुत्र चैंपियन कुमार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस वार्ड 3 निवासी विजय कुमार महतो के पुत्र सुमित कुमार एवं बगरस निवासी संजय साह के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

TAGGED:
Share This Article