पूर्व विधायक की पत्नी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत नयानगर दुलारपुर गांव निवासी बरौनी विधानसभा के पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी द्रौपदी देवी के निधन के उपरांत किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत नयानगर दुलारपुर गांव निवासी बरौनी विधानसभा के पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी द्रौपदी देवी के निधन के उपरांत उनके निवास स्थान नयानगर दुलारपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सोपल सिंह ने एवं संचालन सच्चिदानंद पाठक ने किया।

पूर्व विधायक की पत्नी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 2

इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक की पत्नी स्व द्रौपदी देवी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सर्वप्रथम पति पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह और उनकी सात पुत्रियों एवं एकमात्र पुत्र ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर आयोजित सभा को संम्बोधित करते हुये पूर्व सांसद सह भाकपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व द्रौपदी देवी एक आदर्श पत्नी और आदर्श मां के रूप में जानी जायेगी। पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व द्रौपदी देवी एक धर्मपरायण और पतिव्रता नारी थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में आज मैं जहां तक पहुंचा। इसमें पत्नी के रूप में द्रौपदी देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मौके पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, पूर्व विधायक सह भाकपा के जिलामंत्री अवधेश राय, पूर्व विधायक ललन कुंवर, पूर्व विधानपार्षद उषा सहनी, आप नेता आरएन सिंह, बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी, रीना चौधरी, प्रताप नारायण सिंह, जुलुम सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, महंत प्रणव भारती, अशोक प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच बबन सिंह, राकेश कुमार महंथ, अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज आदि ने स्व द्रौपदी देवी को श्रद्धांजलि दिया।

मौके पर नामचीन गायक सीताराम सिंह, लक्ष्मी यादव, सच्चिदानंद पाठक, शारदा सहित बीहट इप्टा के अन्य कलाकारों के द्वारा गीतों के माध्यम से स्व द्रौपदी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मदनमोहन सिंह गांधी, रमेश प्रसाद सिंह, शम्भू चौधरी, अरूण कुमार सिंह, उदयशंकर सिंह बाबा, पंसस महेन्द्र ठाकुर, भाकपा अंचल सचिव परमानन्द सिंह, राधा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article