खोदावंदपुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में पदस्थापन के बाद पहली बार पुलिस अधीक्षक मनीष ने बुधवार की संध्या खोदावंदपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं फाइलों की जांच की तथा थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने पुलिस पब्लिक संबंध और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताया। नियमित गश्ती, शराब बंदी कानून को शक्ति से लागू करने के साथ हमेशा चौकस रहने का निर्देश पुलिस कोदिया। एसपी करीब एक घंटा 25 मिनट तक थाना का शाखा निरीक्षण किया। मौके पर एसडीपीओ नवीन कुमार पुलिस निरीक्षक मंझौल निगम कुमार वर्मा थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article