बेगूसराय में डीजे वाहन के पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर स्थित एनएच 31 के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में डीजे वाहन अचानक गड्ढ़े में पलट गया। डीजे वाहन के गड्ढ़े में पलटने से डीजे पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में डीजे वाहन के पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल 2

घटना लाखो थाना क्षेत्र के साईं मंदिर स्थित एनएच 31 के समीप की है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी राम प्रकाश मोची का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के लाखों गांव निवासी स्वर्गीय अरविंद राय का 20 वर्षीय पुत्र धर्म कुमार के रूप में की गई है एवं एक अन्य घायल युवक का पहचान नहीं हो सका है।

बेगूसराय में डीजे वाहन के पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल 3

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात लाखों से बरात में शामिल डीजे वाहन दियारा जा रहा था। तभी अचानक लाखों के साईं मंदिर के पास गड्ढ़े में डीजे वाहन अचानक पलट गया। डीजे वाहन पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने बताया कि डीजे वाहन ड्राइवर शराब के नशे में था जिस कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं लाखो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article