बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना जीरो माइल थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया।जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना जीरो माइल थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। मृतक युवक की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के रहने वाले मोहम्मद अख्तर का पुत्र मोहम्मद अनवर के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद अनवर अपने घर से पैदल ही जीरो माइल कुछ सामान खरीदने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ही मोहम्मद अनवर को कुचल दिया।  हादसे में मोहम्मद अनवर की घटनास्थल पर ही मौत  हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2वही घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जीरो माइल थाना पुलिस को दी। मौके पर जीरो माइल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article