होमगार्ड जवान से भरी बस गड्ढे में पलटने से बस पर सवार चार दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां होमगार्ड जवान से भरी बस अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल मैं जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं होमगार्ड जवान से भरी बस गड्ढे में पलट गया। जिसमें बस पर सवार चार दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सभी घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चार होमगार्ड जवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के इनियार के पास की है। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। मृत महिला की पहचान खगरिया जिले के रहने वाले रणबीर कुमार की पत्नी रोशनी देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृत महिला के पति रणवीर कुमार ने बताया है कि अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर खगड़िया से बेगूसराय आ रहे थे।
तभी तेज रफ्तार बस ने जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। बस पर सवार तकरीबन चार दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बलिया से तकरीबन चार दर्जन होमगार्ड जवान बस से बेगूसराय पुलिस लाइन आ रहा था। तभी इनियार ढाला के पास बस अनियंत्रित हो गया और मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया।
हादसा इतना जबरदस्त था की मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई है। और बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वहीं बस गड्ढे में पलटने से बस पर सवार चार दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
वहीं सभी घायल होमगार्ड जवान को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चार होमगार्ड जवान स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलती है लाखों थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क