बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनहारा ढ़ाला के पास की है। मृतक युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के बागर निवासी रंजीत सहनी के पुत्र करीब 32 वर्षीय अमरनाथ कुमार के रुप में हुई। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमरनाथ कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घायल अवस्था में सड़क पर खून से लथपत होकर तड़प रहा था। तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 टीम पुलिस के द्वारा घायल अवस्था में युवक को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी लाया। जहां चिकित्सकों द्वारा ऊक्त युवक को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक द्वारा बताया गया गया कि मृतक के युवक के सिर में गम्भीर चोट आई है। जिसके कारण ऊक्त युवक की मौत हो गई।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल पुलिस के द्वारा शव का शिनाख्त करने के बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पीएचसी भगवानपुर पहुंचे जहां शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।

बताया जाता है कि मृतक शादीशुदा है। मृतक को एक पुत्री है। वहीं थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया है कि  दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article