समस्तीपुर: छह शराब कारोबारी के साथ सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर उत्पाद पुलिस की टीम ने यूपी से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारों की पहचान शाहपुर पटोरी के हसनपुर सूरत निवासी रौशन कुमार, रितेश कुमार व पप्पू कुमार, मोहिउद्दीननगर के वार्ड संख्या-10 निवासी शिवम कुमार के अलावा वैशाली जिले के महनार थाना के बाजितपुर गांव के मृत्युंजय कुमार और मोतिहारी जिले के राजपुरा बहुवारा के नरेंद्र ओझा के रूप में की गई है।

इन सभी को उत्पाद थाना पटोरी की टीम ने पटोरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि सभी यूपी से शराब लाकर यहां अलग-अलग हिस्सों में बेचा करते थे। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर एक साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सभी के बैग से शराब की बरामदगी हुई है। इसके बाद टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की मात्रा 69 लीटर बताई गई है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: छह शराब कारोबारी के साथ सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2दूसरी और उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियाँ रघुकंठ गांव के मणिकांत चौधरी को ब्रांडेड के अंग्रेजी शराब की ट्रेटा पैक के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 14.2 लीटर शराब बरामद किया है। सभी गिरफ्तारों के विरुद्ध मद्य निषेध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article