पुलिस ने बछवाड़ा टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर एक ट्रक से करीब पचास लाख रुपये की विदेशी शराब किया जप्त

DNB Bharat Desk

 

 

740 कार्टन अवैध विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर की करवाई

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव स्थित एन एच 28 पर छापेमारी कर बछवाड़ा थाना पुलिस व उत्पाद विभाग बेगूसराय की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी का 740 कार्टन अवैध विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । शराब कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवारा अमित कुमार कांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एन एच 28 के रास्ते अवैध विदेशी शराब लदा हुआ ट्रक जा रहा है ।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने बछवाड़ा टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर एक ट्रक से करीब पचास लाख रुपये की विदेशी शराब किया जप्त 2गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग बेगूसराय व बछवाड़ा थाना पुलिस के द्वारा मुरली टोल चौक स्थित एन एच 28 पर गहन छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान ट्रक से 740 कार्टन अवैध विदेशी शराब  बरामद किया गया। ट्रक की तलाशी के दौरान उक्त ट्रक से पंजाब राज्य निर्मित इंपिरियल ब्लू 375 एम एल का 249 कार्टून 180 एम एल  का 149 कार्टून मैकड्यूल नंबर वन 375 एम एल का 95 कार्टून मेकड्यूल नंबर वन 750 एम एल का 247 कार्टून कुल 740 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया । साथ मौके पर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने बछवाड़ा टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर एक ट्रक से करीब पचास लाख रुपये की विदेशी शराब किया जप्त 3गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पंजाब राज्य के पटियाला जिला के राजापुर सदर थाना क्षेत्र के 501 गुरु नानक नगर वार्ड संख्या 4 निवासी पलेटी राम के पुत्र  जसबीर सिंह व हरियाणा राज्य के अंबाला जिला के बरारा थाना क्षेत्र के गुलाब नगर गांव निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र आकाश सिंह के रूप में की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार शराबबंदी और मध निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है । गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article