खोदावंदपुर के कामगार का वाराणसी में हुआ निधन 

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर की घटना, कामगार के मौत की खबर से परिजनों में पसरा मातमी सन्नाटा।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर के कामगार का रविवार को वाराणसी में निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक प्रखंड के सागी पंचायत अंतर्गत वार्ड 8 नारायणपुर गांव निवासी स्व. पचकौरी यादव का 48 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश यादव है।

- Sponsored Ads-

स्व यादव राजद के सागी पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार के बड़े भाई थे। जो वाराणसी में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि राम प्रकाश रविवार को डियूटी से वापस अपने डेरा पर आए और नाश्ता के पश्चात आराम कर रहे थे। तभी उनकी तबियत बिगड़ गयी पास पड़ोस के लोग तत्क्षण उसे अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

मृतिक अपने पीछे विधवा पत्नी, पुत्र पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर उस दुनिया से चल बसे। इनका अंतिम संस्कार वाराणसी में ही 29 अक्टूबर की शाम कर दिया गया। राम प्रकाश का निधन सुनकर चेरिया बरियारपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक राजवंसी महतो, प्रमुख संजू देवी, उप प्रमुख नरेश पासवान, प्रखंड राजद अध्यक्ष मो जियाउर्रहमान उर्फ शैफी, सागी पैक्स अध्यक्ष संजीव पासवान ने राम प्रकाश के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। तथा नारायणपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article