ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

बरौनी कटिहार रेलखंड के बछवाड़ा जंक्शन के पास का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में बरौनी कटिहार रेल खंड के बछवाड़ा स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा रेलवे पुलिस को दी। जहां मौत की सूचना पाकर बछवाड़ा जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की रेल से कटकर मौत हो गई है। उसने बताया कि अधिकारियों के आदेशानुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव देखने से प्रथम दृष्टया भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा है और जांच के दौरान स्थानीय लोगो ने बीते दिनों भीख मांगते हुए मृतक को देखा था। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article