बछवाड़ा के समाजवादी विचारक के पुरोधा सह राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह की राजद कार्यकर्ताओ ने मनाई तेरहवीं पुण्यतिथि

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिरंजीवीपुर पंचायत के चिरंजीवीपुर गांव स्थित मुखिया प्रभात कुमार सिंह के आवास पर बछवाड़ा विधानसभा समाजवादी विचारक के पुरोधा सह बछवाङा राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह की तेरहवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे ।बछवाड़ा के समाजवादी विचारक के पुरोधा सह राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह की राजद कार्यकर्ताओ ने मनाई तेरहवीं पुण्यतिथि 2 श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता बछवारा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव सावित्री देवी, बेगूसराय राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ,जिला परिषद सदस्य प्रेमलता देवी मौजूद थे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत प्रभु नारायण सिंह तैलय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव सावित्री देवी ने कहा कि दिवंगत प्रभु नारायण सिंह बछवाड़ा राजद के रीड थे । विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने पार्टी के नीति और सिद्धांत व समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया । बछवाड़ा के समाजवादी विचारक के पुरोधा सह राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह की राजद कार्यकर्ताओ ने मनाई तेरहवीं पुण्यतिथि 3हम तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। साथ ही उनके बचे हुए कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- Sponsored Ads-

मौके पर युवा राजद प्रदेश महासचिव कुमार रूपेश यादव ,छौराही प्रखंड प्रमुख सतीश कुशवाहा, वरिष्ठ राजद नेता रविनंद सिंह , जिला परिषद सदस्य दिनेश चौरसिया , भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा , वरिष्ठ नेता उदय कांत चौधरी , मुखिया प्रतिनिधि प्यारे दास , प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ ब्यूटी कुमारी ,राजद नेता अरविंद कुमार , मुकेश मेहता , मनोज कुमार प्रशांत , रामऊदित यादव , नीतीश यादव , वरिष्ठ राजद नेता गंगा यादव , सुमित सिंह ,सौरव कुमार , विपिन राम , जयप्रकाश , दीपक , सतीश , अरमान कुरेशी, धर्मेंद्र रजक ,अरुण यादव, मोहम्मद अरशद ,साहेब पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article