बेगूसराय में अलाव की चिंगारी की लौ से झुलसकर चाचा भतीजा  घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बड़े हादसे में अलाव जलाने के क्रम में चाचा और भतीजा गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट की है । घायल की पहचान मनीष कुमार एवं निर्मल कुमार के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि बिहट निवासी मनीष कुमार अपने ही घर पर अलाव जला रहे थे और इसी क्रम में उन्होंने आग जलाने के लिए सेनीटाइजर का उपयोग किया। इतने में ही किसी तरह से सैनिटाइजर के डब्बे में आग पकड़ ली और पूरा डब्बा ब्लास्ट कर गया जिससे दोनों चाचा भतीजा झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अलाव की चिंगारी की लौ से झुलसकर चाचा भतीजा  घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2अनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मनीष कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है । देखा जाए तो लोगों के द्वारा भी जानकारी के अभाव में इस तरह के प्रयोग किए जाते हैं जिससे कि आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article