नालंदा में सड़क दुर्घटना में 6 वर्ष की बच्ची की मौत, पड़ोस के व्यक्ति की दाह संस्कार में…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के तोड़ा गांव के पास सड़क हादसे में एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के संबंध में बच्ची के दादा ने बताया कि उनके ही गोतिया में लालधारी महतो की मौत हो गई थी। उन्हीं के दाह संस्कार की तैयारी को लेकर लोग सड़क पर आए हुए थे। इस दौरान बच्ची भी इन लोगों के साथ सड़क पर आए हुई थी।

इसी दौरान तोड़ा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज गति से अज्ञात वाहन ने 6 साल की बच्ची संध्या कुमारी को कुचल दिया। इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बच्ची की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा।

- Sponsored Ads-

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article