डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के बीबीएस पथ पर मंगलवार को कारीचक चौक से दक्षिण हसनपुर चौक के नजदीक एक ई रिक्शा के पलटने से उस पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गये। ई रिक्शा वीरपुर से बेगूसराय की तरफ जा रही थी। अचानक एक साइकिल सवार उसके सामने आ गया। जिसे बचाने के दौरान ई रिक्शा दुर्घनाग्रस्त हो गयी।
- Sponsored Ads-

जिससे उस पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें से एक घायल को परिजनों द्वारा बेगूसराय ले जाया गया। जबकि सागी निवासी घायल महिला रूकसाना खातुन को पुलिस की 112 नंबर की टीम ने पीएचसी वीरपुर पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
