बछवाड़ा के मुरलीटोल चौक के समीप ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल, अस्पताल में भर्ती  

DNB Bharat Desk

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल टॉल प्लाजा के समीप बुधवार की सुबह ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। घायल बाइक चालक की पहचान चमथा 3 पंचायत के चमथा गोपालपुर गांव निवासी उमेश साह के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गयी। परिजनों ने बताया कि बाइक चालक विद्यापति नगर से बेगूसराय की तरफ अपने बाइक से जा रहा था। मुरलीटोल चौक के समीप पहुंचते ही तेघड़ा की तरफ से विद्यापति नगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया।

बछवाड़ा के मुरलीटोल चौक के समीप ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल, अस्पताल में भर्ती   2जिससे बाइक चालक सड़क पर गिर कर घायल बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त बाइक समेत ट्रक को जप्त कर लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article