बेगूसराय में छठ पूजा का गेहूं सूखाने के दौरान करंट के चपेट करने से एक महिला की हुई मौत

DNB Bharat Desk

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में छठ पूजा का गेहूं सूखने के दौरान करंट के चपेट करने से एक महिला की हुई मौत। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान डफरपुर गांव के रहने वाले फुलेना सिंह की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है।

  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि छठ पर्व को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। और छठ पूजा को लेकर छत पर रेखा देवी गेहूं सुखा रही थी। तभी छत पर से होकर 11 हजार बोल्ट का तार गुजरा हुआ था। इस दौरान करंट के चपेट में आ गई है। जिससे उसकी मौत हो गई।  मौत के बाद छठ पूजा को लेकर घर में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

बेगूसराय में छठ पूजा का गेहूं सूखाने के दौरान करंट के चपेट करने से एक महिला की हुई मौत 2 फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नावकोठी थाना पुलिस को दी। मौके पर नावकोठी थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय  सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article