समस्तीपुर: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची तबाही, भीषण आग की चपेट में आने से आधा दर्जन घर जलकर राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जखड़ा गांव में सिलेंडर फटने के बाद अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया वही घर में रखा सामान तेजी से जलने लगा। 

- Sponsored Ads-

आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग और भी भड़क गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वही मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। 

समस्तीपुर: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची तबाही, भीषण आग की चपेट में आने से आधा दर्जन घर जलकर राख 2बताया जा रहा है कि इस अगलगी में घर में रखे कई जरूरी सामान समेत अन्य संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात बताई है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article