समस्तीपुर: मुसरीघरारी–पटोरी मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, जर्जर पाकड़ का पेड़ ट्रक पर गिरा, घंटों बाधित रहा यातायात

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी–पटोरी मुख्य सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे लगा एक विशाल और जर्जर पाकड़ का पेड़ अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रक के ऊपर गिर गया।

- Sponsored Ads-

 घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई बड़ी अनहोनी हुई, हालांकि ट्रक को नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने के कारण मुख्य सड़क पर घंटों यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

समस्तीपुर: मुसरीघरारी–पटोरी मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, जर्जर पाकड़ का पेड़ ट्रक पर गिरा, घंटों बाधित रहा यातायात 2घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग की टीम से संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि शुरुआती समय में किसी भी स्तर पर जिम्मेदारी लेने की तत्परता नहीं दिखाई गई। बाद में मुसरीघरारी थाना की पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया,

 समस्तीपुर: मुसरीघरारी–पटोरी मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा टला, जर्जर पाकड़ का पेड़ ट्रक पर गिरा, घंटों बाधित रहा यातायात 3जिसके बाद यातायात को पुनः सुचारू रूप से चालू किया जा सका। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में मौजूद ऐसे जर्जर और खतरनाक पेड़ों की समय रहते पहचान कर उन्हें हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article