भाकपा माले ने निकाला ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा’, की जम कर नारेबाजी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

माकपा माले के द्वारा आयोजित बदलो बिहार न्याय यात्रा के दौरान आज माले कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय की सड़कों पर माले के समर्थन में नारेबाजी की। इस क्रम में जब माले कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर पहुंचे तो उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जहां-तहां थूकने को लेकर नाराजगी भी जताई तथा कहा कि नगर निगम का यह कर्तव्य बनता है कि महापुरुषों की प्रतिमाओं का भी सम्मान किया जाए।

- Sponsored Ads-

उनकी साफ सफाई की जाए लेकिन आज एनडीए की सरकार में शहीदों एवं महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया जा रहा। माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि आज बिहार में कई जगहों पर कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण किया जा रहा है उनकी जमीन को जबरन हड़प लिया जा रहा है। उनके आशियाने में आग लगाई जा रही है। शराबबंदी कानून के पीछे नशीली एवं जहरीली शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसका खामयाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। हाल के दिनों में सारण में चार दर्जन से अधिक लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई।

सरकार के द्वारा 10-10 लाख उनके आश्रितों को दिया जाए यह माले की मांग है। साथ ही साथ माले के द्वारा यह मांग किया जा रहा है कि शहरी गरीबों को आवास के लिए भूमि एवं पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आज एनडीए की सरकार में लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश की जा रही है और इसी के तहत गिरिराज सिंह के द्वारा हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली गई जो सिर्फ दंगा भड़काने का काम करेगी। माले गिरिराज सिंह के गिरफ्तारी की भी मांग करती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article