मटिहानी में देर रात पैक्स अध्यक्ष के डेरा में लगी भीषण, साजिश या शार्ट सर्किट जांच का विषय

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मटिहानी थानाक्षेत्र अंतर्गत मटिहानी 02 पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के डेरा में देर रात लगी अचानक आग।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात आग लगी की एक घटना में एक डेरा एवं बथान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिसमें हजारों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रहा कि उक्त घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी -2 पंचायत की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बीती रात तकरीबन 1 बजे एकाएक उन्हें सूचना दी गई कि उनके डेरा में आग लग गई है। तत्पश्चात वह अपने परिवार के लोगों के साथ डेरा पर पहुंचे तो देखा गया कि गाय का बथान पूरी तरह धू-धू कर जल रहा है। प्रथम दृष्टया उन्होंने अनुमान लगाया कि बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

लेकिन राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि जब छानबीन की गई तो देखा गया कि कई जगह पर जूट के बोरे रखे गए थे और उनमें दियासलाई जलाकर आग लगाने की कोशिश की गई थी। अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने साजिश ने उक्त घटना को अंजाम दिया है।

राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में उनके पिता पर भी जानलेवा हमला किया गया है और गोलीबारी की गई थी और वर्तमान में उनके पिता उसी डेरा में सोते थे। लेकिन बीती रात संयोगबस वहां नहीं थे। राहुल कुमार ने कहा है कि संभव है कि उनके पिता की हत्या करने की साजिश से अपराधी वहां पहुंचे और जब उसके पिता नहीं मिले तो अपराधियों ने डेरा में आग लगा दिया और मौके से फरार हो गए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article