नालंदा: विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा बिहार शरीफ प्रखंड, शिविर लगाकर लाभार्थियों को कई तरह की योजनाओं की दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालदा- गरीबो को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं  का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निकली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ नालंदा जिला के बिहारशरीफ स्थित विभिन्न स्थानों पर पहुंचा। इस अवसर पर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

नालंदा: विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा बिहार शरीफ प्रखंड, शिविर लगाकर लाभार्थियों को कई तरह की योजनाओं की दी गई जानकारी 2इस अवसर पर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया गया। लाभार्थी ज्योति देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उन्होंने कार्ड बनवाया है जिसके तहत उन्हें मुफ्त में इलाज एवं दवा मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। वही लाभार्थी मनोज पासवान ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत उनके आंख का मुफ्त में ऑपरेशन हुआ है।

नालंदा: विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा बिहार शरीफ प्रखंड, शिविर लगाकर लाभार्थियों को कई तरह की योजनाओं की दी गई जानकारी 3उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबो के लिए काफी बढ़िया है। इस अवसर पर बीजेपी विधायक ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं की जानकारी नहीं रहने से गरीब लोग योजना से वंचित रह जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब एवं वंचित लोगों को योजना का लाभ देने के लिए घर-घर विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू किया है जिसके  माध्यम से  गरीबों को लाभ देने का काम किया जा रहा हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article