बेगूसराय के आहोक पंचायत में पिछले दिनों 5 बच्चों के गंडक नदी में डूबने से मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा,बढाया ढांढस

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड के आहोक पंचायत का भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। आहोक पंचायत में पिछले दिनों 5 बच्चों के गंडक नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारों से मिलकर इन नेताओं ने एक तरफ पीड़ित परिवार से मिलकर जिला प्रशासन से शीघ्र मुआवजा राशि के भुगतान को कहा।

Midlle News Content

वही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। आहोक पंचायत बेगूसराय जिले के शाहेबपुर कमाल प्रखंड में मुख्य भाग से कटा हुआ पंचायत है जिसको जोड़ने वाला पुल भी पिछले दिनों भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जिला प्रशासन को इस पंचायत को जोड़ने वाली पुल को बनाने के साथ-साथ नदी किनारे हो रहे अवैध खनन को रोकना चाहिए जिस कारण नदी किनारे बने गड्ढे में डूब कर प्रत्येक वर्ष बच्चे एवं अन्य लोगों की दुखद मौत हो रही है।

आहोक पंचायत में प्रत्येक वर्ष लोगों के डूबने की घटना हो रही है इस पर जिला प्रशासन को अविलंब संज्ञान लेते हुए निरोधात्मक कार्यवाही करनी चाहिए। शिष्टमंडल ने आहोक घाट पर जाकर पिछले दिनों टूटे हुए पुल का भी निरीक्षण किया। तत्काल वहां पर नाव के माध्यम से लोग प्रखंड मुख्यालय जाते हैं।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -