सांसद के रूप में किया बेगुसराय का विकास, मौका मिला तो आगे भी करेंगे अधूरे कार्यों को पूरा – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय के सांसद के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने यहां के विकास के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में उन्होंने बेगुसराय को एक अलग पहचान देने का प्रयास किया है। आगे भी उन्हें मौका मिला तो वह बेगुसराय के शोषित पीड़ित जनता के हक के लिए कार्य करते रहेंगे।

- Sponsored Ads-

यह बातें निवर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बेगुसराय लोक सभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्यासी गिरिराज सिंह ने खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा गांव में पार्टी के कार्यकर्ताओं से कही। श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने बेगुसराय की औद्योगिक नगरी को विकसित करने का काम किया है। सड़क,पुल कारखाना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य कर उन्होंने जनता का हृदय जीतने का प्रयास किया है। मौका मिला तो वह आगे भी अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सांसद के रूप में किया बेगुसराय का विकास, मौका मिला तो आगे भी करेंगे अधूरे कार्यों को पूरा - गिरिराज सिंह 2इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता प्रकाश चन्द्र झा उर्फ श्याम झा,संतोष झा,पंसस बिनोद सहनी, भगवान लाल साह,राम प्रीत महतो, प्रिंस कुमार, विजय कुमार झा,मदन झा,केशव सहनी, मदन सहनी, राजन पासवान आदि ने निवर्तमान सांसद श्री सिंह को चादर,पाग एवं मालाओं से सम्मानित किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article