बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया एनएच 31 के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया एनएच 31 के पास की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2 मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही के रहने वाले कमली प्रसाद यादव का पुत्र दिनेश यादव के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि दिनेश यादव कंकौल से भोज खाकर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। तभी बलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जबरदस्त मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 3जिससे दिनेश यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बलिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article