समस्तीपुर: एक ही घर के दो चिराग बुझे, विसर्जन से लौट रहे 7 साल के अभिराज और 4 साल की अनुष्का की मौत

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर पलट गया। इसमें चार लोग दब गए। जिसमें एक ट्रैक्टर ड्राइवर और तीन शामिल है। दो लोगों के मौत हो गई है। घटना चकमहेशी थाना क्षेत्र के नामापुर शांति नदी पुल के पास की है। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई है।

- Sponsored Ads-

लोगों ने ट्रैक्टर को उठा कर अंदर दबे चारों लोगों को कल्याणपुर पीएचसी भेजा है, जहां दो लोगों की जान चली गई गई। कल्याणपुर पीएचसी की ओर से सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि सभी लोग चकमहेसी के भुसकौल गांव से एक ट्रैक्टर पर सवार होकर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करने के लिए सोरमार ढाल से नामापुर शांति नदी किनारे गये थे। लोगों ने बताया की सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के बाद सभी लोग ट्रैक्टर से वापस भुसकौल लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर 25 से 30 लोग सवार थे।

समस्तीपुर: एक ही घर के दो चिराग बुझे, विसर्जन से लौट रहे 7 साल के अभिराज और 4 साल की अनुष्का की मौत 2इसी दौरान शांति नदी पुल के पास एक चार चक्का वाहन से साइड लेने के दौरान ट्रैक्टर असंतुलित हो गया।  जिस कारण ट्रेक्टर करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से कई लोग नीचे दब गए। हल्ला होने पर नामापुर एवं आसपास के गांव के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। साथ ही लोगों ने जेसीबी आदि बुलाकर तत्काल ट्रैक्टर के ढाला को उठाया गया जिसमें चार की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। बाद में सभी लोगों को उपचार के लिए कल्याणपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चकमहेसी थाना क्षेत्र के भूसकौल गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर के 7 वर्षीय पुत्र अभिराज और उनकी पुत्री अनुष्का 4 वर्ष को मृत घोषित कर दिया ।

समस्तीपुर: एक ही घर के दो चिराग बुझे, विसर्जन से लौट रहे 7 साल के अभिराज और 4 साल की अनुष्का की मौत 3जबकि इसी गांव के विजय त्रिवेदी और बिट्टू राम का पुत्र सुमन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विजय त्रिवेदी ट्रैक्टर का चालक बताया गया है। गंभीर रूप से जख्मी दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर के पलटने से नामापुर और चकमहेसी गांव में लोगों के बीच अपरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची ।ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी बुलाकर पलटे ट्रैक्टर को पहले उठकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल गया।

Share This Article