योजना की जांच करने पहुंचे बीडीओ को मुखिया ने दी धमकी, मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

योजना की जांच करने चोरसुआ गांव पहुंचे बीडीओ पवन कुमार ठाकुर को चोरसुआ पंचायत के मुखिया ने दी जान से मारने की धमकी,मुखिया के खिलाफ केस दर्ज

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के चोरसुआ पंचायत मुखिया चंदन कुमार पर बीडीओ पवन कुमार ठाकुर को जान से मारने और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। बीडीओ ने पावापुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला यह है कि बीडीओ पवन कुमार ठाकुर राजगीर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर चोरसुआ गाँव में योजना की जांच करने गए थे।

- Sponsored Ads-

योजना की जांच करने पहुंचे बीडीओ को मुखिया ने दी धमकी, मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 2इस दौरान स्थानीय ग्रामीण तनुज कुमार को कार्य स्थल दिखाने के लिए कहा गया। लेकिन अचानक शिवनाथ महतो का पुत्र राजीव कुमार उर्फ बिहारी आ पहुंचा और जांच कार्य में बाधा डालने लगा। इसके बाद चोरसुआ मुखिया चंदन कुमार ने फोन पर तनुज कुमार को धमकी दी और बाद में बीडीओ को भी जान से मारने की धमकी दी।

योजना की जांच करने पहुंचे बीडीओ को मुखिया ने दी धमकी, मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 3चोरसुआ मुखिया चंदन कुमार ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि बीडीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से 5 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भी दी है।घटना के वक्त मुखिया चंदन कुमार पंचायत में मौजूद नहीं थे।हालांकि जी मीडिया की टीम मुखिया से संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन वह मीडिया के सामने नहीं आए।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article