पदाधिकारियों के औचक निरीक्षण से आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं में मचा रहा हरकंम्प

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

विभागीय आदेश के आलोक में समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण किए जाने को लेकर मंगलवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदर पंचायत, डीह पर पंचायत और वीरपुर पूर्वी पंचायत में पदाधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण जिला के वरीय पदाधिकारियों के पत्रांक 2370 दिनांक 23/09/2024 के आलोक में किया गया ।

औचक निरीक्षण से लापरवाह सेविकाओं और सहायिकाओं में इस दौरान हरकंम्प मचा रहा। जगदर पंचायत में अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी बेगूसराय सुजय कुमार सिंह,डीह पर पंचायत में वीरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्ति धर और वीरपुर पूर्वी पंचायत में वीरपुर सीओ भाई विरेंद्र के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

- Sponsored Ads-

पदाधिकारियों के औचक निरीक्षण से आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं में मचा रहा हरकंम्प 2 इस दौरान पदाधिकारियों के द्वारा सेविका, सहायिका ड्रेस, बच्चों की उपस्थिति,टीएच आर, धात्री, गर्भवती महिलाओं,इसकुल पूर्व शिक्षा पा रहे बच्चों का ड्रेस,भवन,बिजली,शौचालय,पिने के लिए पानी की व्यवस्था,साफ सफाई से संबंधित जांचों को किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि कहीं कहीं सेविका तो कहीं सहायिकाओं की लापरवाही के साथ बच्चों की उपस्थिति भी कम पाई गई है। जांच रिपोर्ट सक्षम उच्च पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article