वीरपुर थाना पर लगा जनता दरबार, 11 में से 2 मामलों का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना परिसर में शनिवार को पूर्व नियोजित विभागीय आदेश के आलोक में को भूमि विवाद से संबंधित विवाद को निपटारा हेतु सीओ ललिता कुमारी व पुलिस पदाधिकारी अंजलि कुमारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गयाl इससंबंध में अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने बताया है कि पूर्व के लंबित सात मामलेऔर चार नये  मामलों की सुनवाई कि गई।

- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना पर लगा जनता दरबार, 11 में से 2 मामलों का हुआ निष्पादन 2उन्होंने बताया कि 11 मामलों में से दो मामलों का निष्पादन आपसी समझौता के आधार पर किया गया है।सेष 9 मामलों में अस्थल जांच और गवाहों से पूछताछ किया जाना है। जिसके लिए अगले शनिवार को समय दिया गया है। मौके पर राजस्व कर्मचारी राधे श्याम कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article