घर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने दादा पोती को रौदा, दोनों की मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के मकनपुर गांव के पास की घटना, दादा पोती का इलाज कराने जा रहे थे उसी अनियंत्रितवासन ने दोनों को कुचा।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके में मकनपुर गांव के पास अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने दादा पोती को कुचल दिया। जिससे दादा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पोती ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

- Sponsored Ads-

घर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने दादा पोती को रौदा, दोनों की मौत 2

घटना के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि शेखर मुखिया ने बताया कि छह माह की पोती कृतिका कुमारी की तबीयत खराब थी। जिसको लेकर दादा बच्चन राम अपनी छह माह की पोती कृतिका कुमारी को गोद में लेकर इलाज के लिए चिकित्सक के यहां जा रहे थे।

इसी दौरान तेज गति से आ रही स्विफ्ट डियायर कार ने सड़क किनारे खड़े दादा पोती को कुचल दिया। जिससे दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोती ने इलाज के क्रम में पावापुरी में दम तोड़ दिया।

वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल नूरसराय थाना पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद कार चालक भागने में सफल रहा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article