जरूरत मंदों की सेवा करना ही हमारा मूल उद्देश्य – सोनाली भारती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

शनिवार को तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 9, 13 एवं 14 में दर्जनों जरूरतमंद गरीब निःसहायों के बीच नगर परिषद अध्यक्ष सोनाली भारती ने समारोह आयोजित कर कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण समारोह में वार्ड पार्षदों के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कंबल वितरण को लेकर लोगों में काफी हर्ष का माहौल था। लोगों ने नगर अध्यक्ष के द्वारा इस तरह के पुण्य के कार्यों की सराहना की।

मौके पर अपने सम्बोधन में अध्यक्ष सोनाली भारती ने कहा कि गरीब, निःसहायों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा ही हमारा मूल उद्देश्य है। हम जरुरत मंदो की सेवा में हर संभव जो बन सकेगा सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहेगे। कंबल वितरण समारोह में पूर्व वार्ड पार्षद कन्हैया कुमार ने कहा की हम लोग जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते है और नगर परिषद तेघरा में लोगो की समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहते है। उन्होंने कहा कि लोगो ने हमे जिस आशा और विश्वास के साथ अपना आशीर्वाद और प्यार देकर जिताया है हमारा प्रयास रहेगा कि हम हमेशा नगर परिषद की जनता की समस्याओं के लिए तत्पर बनकर खड़ा रहें।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

Share This Article