दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं देने पर दहेज के दानवों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

DNB Bharat Desk

 

पांच माह पूर्व हुई थी शादी, चंडी थाना क्षेत्र के मोकिमपुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

चंडी थाना इलाके के मोकिमपुर गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं देने पर विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या किए जाने की सनसनी खेज घटना घटी है । युवती की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायके वालों ने 8 आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है मृतका सुनील कुमार की 18 वर्षीय पत्नी गौरी कुमारी है।

- Sponsored Ads-

दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं देने पर दहेज के दानवों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया 2 मृतका के भाई अंकित कुमार ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल वालों द्वारा 2 लाख रुपए और बाइक की मांग की जाने लगी । फोन से भी कई बार इसकी मांग की गई । शादी में रूपए खर्च होने के कारण हाथ खाली था इसलिए हमलोगों ने रुपए देने से इंकार कर दिए ।

दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं देने पर दहेज के दानवों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया 3इसके बाद से उसे मारपीट और प्रताड़ित किया जाने लगा सोमवार को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने जा रहा है।सूचना पर जब हमलोग उसका पीछा किए तो बिंद थाना इलाके के समीप एंबुलेंस से शव ले जा रहा था । हमलोग को देखकर ससुराल के सभी लोग एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया ।

दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं देने पर दहेज के दानवों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया 4उसके बाद को घटना की जानकारी चंडी थाना की दिए ।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है मायके वालों ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article