बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा के महिला कलाकर मारपीट में घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, एक होटल संचालक पर मारपीट करने का लगाया आरोप 

DNB Bharat Desk

घटना नगर थाना क्षेत्र के एक होटल के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में कटिहार जिला की रहने वाली एक महिला कलाकर ने एक होटल संचालक पर ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के बहाने बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ऑर्केस्ट्रा मे गाना गाने और डांस करने का काम करती है। महिला ने होटल संचालक पर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा के महिला कलाकर मारपीट में घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, एक होटल संचालक पर मारपीट करने का लगाया आरोप  2जिसे पुलिस ने इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है । हालाकि इस मामले में पुलिस ने महिला के नशे में होने की बात बता रहे है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक होटल के समीप की है। महिला की पहचान कटिहार जिला के बरमसिया के रहने वाले आनंदी ठाकुर की पुत्री पुजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पूजा कुमारी ने बताया की वो पेशे से कलाकर है जो ऑर्केस्ट्रा मे नृत्य और गायन का काम करती है।

बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा के महिला कलाकर मारपीट में घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, एक होटल संचालक पर मारपीट करने का लगाया आरोप  3एक होटल संचालक के द्वारा उन्हें और अन्य लड़कियों को मंझौल में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए बुलाया गया। जहां आरोपी के द्वारा उनके साथ होटल के बाहर मारपीट की गई पूजा कुमारी का आरोप है कि आरोपी की नियत ठीक नहीं थी। उनके साथ मारपीट के बाद उनके साथ आई अन्य लड़की मौके से भाग गई। उनका पैसा और मोबाइल भी होटल में ही है।

बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा के महिला कलाकर मारपीट में घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, एक होटल संचालक पर मारपीट करने का लगाया आरोप  4वही इस संबंध में नगर थाना की पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की एक लड़की सड़क किनारे पड़ी हुई है।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। लड़की को देखने के बाद वो नशा में लग रही थी। पुलिस जांच के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article