नवनिर्मित नाले का उपमुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण, अनियमितता को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी जांच की मांग

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या – 34 चकिया में नवनिर्मित नाले का निर्माण निरीक्षण

डीएनबी भारत डेस्क

नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या- 34 चकिया में नवनिर्मित नाले का निर्माण निरीक्षण उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि पूर्व की तरह ही रास्ते पर पानी लगा हुआ है। जिसको लेकर नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन के माध्यम से नाले के निर्माण को लेकर जांच करने को लेकर आग्रह किया है।

उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि चकिया में घूंघरू राय घर से झींगुर राय के घर तक नाले के पानी जमे रहने से नगर के लोगों ने रास्ते चलना बंद कर दिया था। सालों पर पानी रास्ते पर लगे रहने के कारण लोग बीमार पड़ने लगे थे। जिसके निदान के लिए नाले का निर्माण करवाया गया।

- Sponsored Ads-

नवनिर्मित नाले का उपमुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण, अनियमितता को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी जांच की मांग 2लेकिन प्राक्कलित राशि -20,81,650 बीस लाख , एकासी हज़ार, छ सौ पचास रुपये की लागत के बाद भी सड़कों पर पानी लगा हुआ है। दुर्गा पूजा जैसे अवसरों पर श्रधालुओं को काफ़ी कठिनाई हो रही है। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि जांच के बाद हो संवेदक का भुगतान हो।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article