आम चलन वाली सड़क को रिफाइनरी बारंबार करती है बंद – डॉ रजनीश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

सर्वदलीय संघर्ष समिति, बरौनी औद्योगिक क्षेत्र की बैठक गोविंदपुर विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा अंचल मंत्री अरविंद सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि धत्ता मोड़ से केशावे विश्वकर्मा मंदिर तक की यह सड़क सैकड़ों वर्ष से आम पब्लिक के चलन में है जिसको रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा बार-बार अवरुद्ध किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से अभी तक जिला प्रशासन के सहयोग से मोर्चा शांतिपूर्वक काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों के प्रथम दौर की वार्ता के बाद प्रतिनिधि मंडल अनुमंडल पदाधिकारी से मिला गया। जिस पर उनके द्वारा आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन से बात कर दूसरे दौर की बैठक की जानकारी आप लोगों को दी जाएगी।

अंचल मंत्री ने कहा कि 26 जुलाई तक विधानसभा खुले रहने के कारण हम लोगों की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है। इस बीच मोर्चा के लोगों ने गड्ढा भरवाने का आग्रह जिला प्रशासन से किया है। कहा कि बैठक की अगली तिथि तय होने तक रिफाइनरी परिधि के पांचो पंचायत की सभी गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में ओम प्रकाश सिंह, शंभू कुमार, हरिनंदन कुमार, निशांत कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि शैलेश कुमार, रामकुमार सिंह, मो जब्बार, राजेश चौधरी, निखिल कुमार, नेपाली महतो, दिनेश ठाकुर, विजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article