प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग कार्यक्रम के लिए खोदावंदपुर प्रखंड को किया गया सम्मानित, प्रदेश में आया पहला स्थान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में बिहार शिक्षा परियोजना के तहत चलाए गए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए  प्रखंड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। विज्ञान एवं गणित विषय में अनुभव आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के लिए पाठ्य पुस्तक एवं सीखने के प्रतिफल पर तैयार की गई

प्रोजेक्ट आधारित पाठ योजना एवं संसाधन सामग्रियों की सहायता में बच्चों को शिक्षण व्यवस्था सुगम करने के लिए दीक्षा ऐप पर शिक्षण कार्य के दौरान की गई गतिविधियों को अपलोड करने में खुदाबनपुर प्रखंड का नाम जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।

- Sponsored Ads-

प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग कार्यक्रम के लिए खोदावंदपुर प्रखंड को किया गया सम्मानित, प्रदेश में आया पहला स्थान 2इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा को प्रखंड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जो प्रखंड ही नहीं बेगूसराय जिला के लिए गौरव की बात है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article