बेगूसराय में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5 वर्ष से नहीं बन सका था अप्रोच पथ, उद्घाटन से पहले हुआ धराशाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही बीच से टूट कर नदी में समा गया। मामला साहेबपुरकमाल का है जहां रहुआ और विष्णुपुर आहोक पंचायत को जोड़ने वाली पुल उद्घाटन से पहले ही नदी के पानी में समा गया। हालांकि राहत की बात है कि हादसे में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। बताया जाता है कि इस पुल में अभी दो तीन दिन पहले ही दरार पड़ी थी जो आज अहले सुबह टूट कर गिर गया और नदी में समा गया।

- Sponsored Ads-

करीब 13 करोड़ की लागत से बन रहा यह पुल पिछले 9 वर्षों से निर्माणाधीन था। 2016 में इस पुल का नींव पड़ा था और 2017 में पुल का काम तो पूरा हो गया था लेकिन अभी तक न तो इसका अप्रोच पथ बन पाया था और न ही इसका उद्घाटन हुआ था। पुल अपने उद्घाटन से पहले ही नदी में समा गया। पुल टूटने के बाद अब स्थानीय लोग संवेदक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि एक बार फिर भ्रष्टाचार का एक उदाहरण सामने आया है जहां पुल बना भी लेकिन 5 वर्षों से उद्घाटन का बाट जोहते हुए आज पानी में समा गया।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article