अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को रौंदा, पति की मौत पत्नी घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने पति और पत्नी को कुचल दिया जिससे पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। बताते चलें कि बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पेट्रोल पंप के समीप एसएच 55 पर ट्रक से दबकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी शिक्षिका पत्नी कुमारी निर्मला सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गई।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त दंपत्ति को चिकित्सा के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया, जहां देखते ही चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार ने पति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना के पीतलिया वार्ड 6 निवासी स्व जनक महतो के पुत्र 58 वर्षीय राम चन्द्र महतो के रूप में किया गया है। सूचना पाकर पहुचे अपर थानाध्यक्ष एवं थाना प्रबंधक रामजी प्रसाद दल बल के साथ सीएचसी पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। कागजी प्रक्रिया पूरा करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि रोज की भांति मृतक रामचंद्र अपनी शिक्षिका पत्नी कुमारी निर्मल सिन्हा जो छौड़ाही प्रखण्ड के मध्य विद्यालय एजनी में प्रखण्ड शिक्षक के पद पर नियोजित थी। उसे अपनी बाइक से विद्यालय पहुचाते थे और वापस घर भी लाते थे। गुरुवार को भी विद्यालय में अवकाश के पश्चात अपनी पत्नी को बाइक से लेकर अपने घर पतेलिया लौट रहे थे। तभी घटनास्थल के समीप रोसड़ा की ओर से आ रहे एक दस चक्का ट्रक ने इनकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठी पत्नी एवं बाइक सड़क के किनारे दूर जा गिरी। जबकि मृतक सड़क पर गिरा तथा ट्रक के पिछले छक्के से कुचलते हुए फरार हो गया। वहीं

रामचंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दर्जनों की भीड़ खोदावंदपुर सीएचसी पर जमा हो गयी। मृतक अपने पीछे विधवा शिक्षिका पत्नी तथा दो पुत्र एवं एक शादीसुदा पुत्री छोड़ गए है। वही परिजनों की रोने बिलखने से अस्पताल परिसर में मातम छाया हुआ था। परिजनों ने बताया कि इनकी एक पुत्र की मृत्यु गत एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में ही हो गया था।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article