बेगूसराय में विद्युत स्पर्शाघात के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर अयोध्या टोल की घटना, परिजनों में मचा कोहराम। दिपावली की रात इलेक्ट्रॉनिक डेकोरेशन सजाने के दौरान हुआ हादसा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में विधुत स्पर्शाघात के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घर में दिपावली पर्व एवं छठ महापर्व तैयारी की खुशी गम में तब्दील हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर अयोध्या टोल की है। मृतक युवक की पहचान नारेपुर आयोध्या टोला निवासी सत्यनारायण महतो का 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि दीपावली के रात अपने घर पर डेकोरेशन सजा रहा था। उसी दौरान वह करंट के चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने के बाद वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही सोनू कुमार की मौत हो गई।

 

परिजनों ने बताया कि घर का एकलौता कमाऊ पुत्र था। इसके मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवाड़ा थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

बेगूसराय सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article