घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर ढाला स्थित रेलवे स्टेशन के पास की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर ढाला स्थित रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के रहने वाले सोहन सदा के पुत्र मोहन सदा के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार मोहन सदा रविवार की शाम करीब 6 बजे अपने घर से पंजाब जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन गए थे।
इसी दौरान जब ट्रेन स्टेशन से खुल रही थी तो वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए।नीचे गिरते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क