बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बरैपुरा के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेलगाम तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेलगाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया।  हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं  मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बरैपुरा के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के रोसरा थाना अंतर्गत सिमराठी टोला वार्ड नंबर 17 के रहने वाले बिंदेश्वरी पासवान का पुत्र बड़ा बाबू साहब पासवान के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक बड़ा बाबू साहब पासवान अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से रिश्तेदार से मिलने के लिए गढ़पुरा जा रहा था। तभी बरैपुरा के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3हादसे में बड़ा बाबू साहब पासवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को लगी। मौके पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article