बेगूसराय नगर विधायक ने पर्रा में किया पुस्तकालय का उद्घाटन

 

जब विधायक कुंदन कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया तो लोगों में बेहद खुसी देखी गयी ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पर्रा माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत कुल 14 लाख 72 हजार 100 रुपए की लागत से पुस्तकालय का निर्माण करवाया गया।जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों में बेहद खुशी का माहौल देखा गया। पर्रा के ग्रामीणों ने बताया कि अथक प्रयास के बाद आज नव निर्मित पुस्तकालय कक्ष मिला है।

Midlle News Content

स्थानीय लोगों में से धर्मेंद्र कुमार सिंह व निशांत झा ने बताया की ।जब नगर विधायक कुंदन कुमार के समक्ष इस मांग को रखा गया था।तब उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।आज पुस्तकालय का निर्माण होने के उपरांत जब विधायक कुंदन कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया तो लोगों में बेहद खुशी हुई।उद्घाटन करने पहुंचे विधायक को ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया ।

लोगों ने उन्हें माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।एचएम मनोज कुमार झा ने बताया कि पुस्तकालय निर्माण होने से यहां के बच्चों को पढ़ने के प्रति और रुचि बढ़ेगी।विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम,जिला पार्षद प्रतिनिधि रौशन चौरसिया,चुन्नू कुमार चंदन,बरौनी मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा,ललन महतो,मुकेश कुमार,उप प्रमुख सुबोध पासवान,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।वहीं विधायक ने पर्रा गांव के कई बुजुर्ग लोगों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -