बेगूसराय बीएन हाई स्कूल तेयाय की छात्रा रूकैया फातिमा ने राज्य में दुसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय समेत जिला का नाम किया रौशन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय- इंटर का रिजल्ट जारी हो गया जिसमें आर्ट निकाय में बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल के बी एन हाई स्कूल तेयाय की छात्रा रुकैया  फातिमा ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रुकैया फातिमा को 94.2 यानी की 471 अंक प्राप्त हुए हैं। सुदूर ग्रामीण इलाकों से आने वाले रुकैया फातिमा के राज्य में दूसरे स्थान पर आने से एक तरफ जहां गांव में खुशी का माहौल है तो वही पूरे जिले के लोगों ने रुकैया फातिमा की इस कामयाबी पर हर्ष महसूस किया है । मिली जानकारी के अनुसार रुकैया फातिमा छह बहने हैं जिसमें रुकैया दूसरे नंबर की तीसरे नंबर की बहन है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बीएन हाई स्कूल तेयाय की छात्रा रूकैया फातिमा ने राज्य में दुसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय समेत जिला का नाम किया रौशन 2रुकैया फातिमा के पिता मोहम्मद अबू सलेम कोलकाता में बीरी का रोजगार करते हैं और इसी से अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं। रुकैया फातिमा ने बातचीत के क्रम में बताया कि उनका आगे का सपना यूपीएससी परीक्षा में फतह करने का है तथा वह इसके लिए जी जान से मेहनत करते हैं । रुकैया फातिमा ने संदेश देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की पहल करनी चाहिए एवं नेगेटिव सोच नहीं रखनी चाहिए। निश्चित रूप से आप यदि किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करेंगे तो उसमें आपको कामयाबी हासिल होगी । रुकैया फातिमा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता एवं शिक्षकों को दिया है ।

बेगूसराय बीएन हाई स्कूल तेयाय की छात्रा रूकैया फातिमा ने राज्य में दुसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय समेत जिला का नाम किया रौशन 3वही रिजल्ट निकलते ही खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया।गांव मुहल्ले मे लोगो की भीड उमर परी बधाई देने वालो की ताता लगा रहा।लोगो ने बताया पाक रमजान के मौके गांव की बच्ची की अच्छा रिजल्ट लड़की की मेहनत और अल्ला की मेहरबनी है।फातिमा ने बताया की गांव मे कुछ दिक्कत से हम घबराये नही और दिन रात एक करके मेहनत करते रहे और घर बालो का सपोट रहा और हम सिविल सर्विस की तैयारी करेगे।बताते चले की रुकैया फातिमा छह बहन मे पांचवा नंबर पर है एक उससे छोटी बहन है वो भी बहन की तरह पढ़ाई कर रही है।

बेगूसराय बीएन हाई स्कूल तेयाय की छात्रा रूकैया फातिमा ने राज्य में दुसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय समेत जिला का नाम किया रौशन 4बही बीएन हाई स्कूल तेयाय मे जैसे ही स्कूल की छात्रा की अच्छी रिजल्ट की जानकारी मिली स्कूल मे शिक्षको को खुशी का ठिकाना नही रही स्कूल परिसर मे मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।शिक्षक रामारमण ने बताया की स्कूल मे पढाई मे शुरु से ये छात्रा औवल थी और छात्रा ने मेहनत की जिससे कारण इस मुकाम पर पहुंच है। जो छात्र छात्राओ की प्रेरणा बनी है ग्रामीण परिवेश मे अच्छी अंक लाना एक मिसाल है।

Share This Article