डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिला के महिला कबड्डी खिलाड़ीयों में खेल के दौरान अपने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार सीनियर महिला कबड्डी टीम में जगह बनाई है। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के महिला कबड्डी खिलाड़ी जो आगामी 15 से 18 फरवरी तक करनाल हरियाणा में आयोजित 71 वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता में
बिहार महिला कबड्डी टीम में दिलखुश एवं रिया कुमारी का चयन किया गया है।
![](https://dnbbharat.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250201-WA0179.jpg)
बिहार टीम में शामिल बेगूसराय जिला के बीहट जागीर टोला रतन चौक निवासी सिकंदर सिंह की पुत्री रिया कुमारी, जबकि बरौनी फ्लैग निवासी गुड्डु सिंह, माता पूनम देवी की पुत्री दिलखुश कुमारी का चयन किया गया है। उक्त जानकारी बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार की टीम आज हरियाणा के लिए रवाना की गई।
बिहार महिला कबड्डी टीम में बेगूसराय के दो महिला खिलाड़ी दिलखुश एवं रिया के चयन होने पर बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, संरक्षक डा सोनू शंकर, अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार टूना, संजय कुमार, राजकुमार सिंह राजू, परमानंद सिंह, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, पुलकित, नंदन मिश्र, रुपेश कुमार, बबीता कुमारी, रामविलास सिंह, समाजसेवी निलेश सिंह डिया, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं व बधाई दी।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट