बेगूसराय में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार की है ।

- Sponsored Ads-

घायल की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के धबौली निवासी शशि रंजन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शशिरंजन कुमार जब अपने साथी सोनू कुमार के साथ बलिया बाजार से काम खत्म कर वापस अपने घर लौट रहा था उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे यह हादसा हुआ।

बेगूसराय में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2 घायल के साथी सोनू कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है की घटना के बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उन्होंने पीड़ित लोगों की कोई मदद नहीं की। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें सर्वप्रथम बलिया पी एच सी भेजा जहां से घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बेगूसराय में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 3फिलहाल घायल शशि रंजन का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article