बछवाड़ा के अयोध्या टोल ठाकुरबाड़ी के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित अयोध्या टोल ठाकुरवाड़ी के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया । वही दो घायल को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। घायल की पहचान रानी एक पंचायत के नारेपुर अयोध्या टोल गांव निवासी कल्पु साह का पुत्र धारो साह, दिलीप ठाकुर का पुत्र करण ठाकुर व धारो ठाकुर की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गयी।

बछवाड़ा के अयोध्या टोल ठाकुरबाड़ी के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर 2प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय की तरफ से अयोध्याटोल की तरफ जा रहे बाइक चालक ठाकुरवाड़ी के समीप पहुंते ही अयोध्या टोल गांव की तरफ से प्रखंड कार्यालय की तरफ जा रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गया। टक्कर के बाद बाइक पलट गया। जिस कारण दोनों बाइक चालक समेत सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article