नालंदा में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, महज एक मोटरसाइकिल के लिए हत्या कर शव को दफना दिया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिलांतर्गत कल्याणपुर ओपी के कोयलम गांव के हरदिया खंध से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी। गौरतलब है कि स्वीटी कुमारी की शादी प्रमोद कुमार से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन ठीक-ठाक रहा लेकिन मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। मोटरसाइकिल नहीं देने पर अंततः दहेज के दानवों ने विवाहिता की हत्या कर दी। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने मृतिका के परिजनों को फोन के माध्यम से दिया।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना कल्याणपुर ओपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को खंध से खोदकर निकाली। वहीं परिजनों ने बताया कि युवती को एक मोटरसाइकिल की खातिर हत्या करके खंध में गाड़ दिया। जिसका सूचना ग्रामीणों द्वारा हमें मिला था। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article