जमीनी वीवाद में एक महिला की जमकर पिटाई, महिला घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के बख्त पुर वार्ड नं 2 में शनिवार को जमीनी वीवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुए मारपीट की घटना में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारतद्वाज ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए गंभीर रूप से मारपीट से बदहवास महिला को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

उक्त महिला की पहचान बख्त पुर वार्ड नं 2 के हेमनारायण ठाकुर कि पत्नी आशा देवी के रूप में किया गया है। इलाज के दौरान मौके पर मौजूद चिकित्सकों और पुलिस पदाधिकारी को उक्त महिला कह रहीं थी हुजुर तीसरी बार जमीनी वीवाद को लेकर देवर,गौतनी ने मार पीट कर हमें बर्बाद कर दिया है।

जमीनी वीवाद में एक महिला की जमकर पिटाई, महिला घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती 2इस संबंध में मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारतद्वाज ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article